Agra News: चार लाख रुपये की नकदी, जेवर लेकर पत्नी फरार
आगरा, नवम्बर 15 -- Agra News: पटियाली थाना क्षेत्र से एक महिला घर से चार लाख रुपये की नकदी, जेवर लेकर फरार हो गई है। इस मामले में महिला के पति ने एक नामजद व दो अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में एक व्यक्ति ने बताया है कि उसकी पत्नी पड़ोस के ही एक व्यक्ति से फोन पर बातचीत करती थी। जब उसने जानकारी की पता चला कि उसकी पत्नी का संबंधित व्यक्ति से प्रेम प्रसंग चल रहा था। उसने विरोध भी किया। गत दस नवंबर की रात डेढ़ बजे उसकी पत्नी को सोहिल मंसूरी अगवा कर ले गया। उसकी पत्नी को अगवा कराने में दो अज्ञात व्यक्तियों का भी हाथ है। उसकी पत्नी घर से चार लाख रुपये की नकदी, तीन तोला सोना, कपड़े आदि लेकर गई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.