Agra News: चार अक्तूबर को मिलेगा निःशुल्क परामर्श, दवाइयां
आगरा, अक्टूबर 1 -- Agra News: खंडेलवाल सेवा सदन की ओर से कृष्ण कुमार खंडेलवाल की स्मृति में निःशुल्क स्वास्थ्य, जांच एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन की तैयारियों को लेकर गुरुवार को खंडेलवाल सेवा सदन में क्लब के पदाधिकारियों ने शिविर के पोस्टर का विमोचन किया और आयोजन की विस्तृत जानकारी दी। अध्यक्ष महेंद्र खंडेलवाल ने बताया कि सेवा और सामाजिक सरोकार की दिशा में पहल करते हुए खंडेलवाल सेवा सदन चार अक्तूबर को स्वास्थ्य शिविर का आयोजन समर्पण चैरिटेबल ट्रॉमा हॉस्पिटल के सहयोग से लगाएगा। शिविर में लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के साथ ही रक्तदान को भी प्रेरित किया जाएगा। सचिव धीरज खंडेललवाल व कार्यक्रम संयोजक घनश्याम खंडेलवाल ने बताया कि शिविर का उद्देश्य लोगों को समय रहते अपने स्वास्थ्य की जांच कराने के प्रति जागरूक करन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.