आगरा, जुलाई 16 -- Agra News: कादरगंज पुख्ता की महिला मीना देवी की हत्या चाकू से प्रहार कर की गई थी। लापता वाले दिन 6 जुलाई को ही कादरगंज पर अपहरण के बाद गंगा किनारे उसकी हत्या कर शव वहीं किनारे झाड़ियों में छिपा दिया था। यह खुलासा महिला की पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में हुआ है। उधर पोस्टमार्टम कराने के बाद शव के अंतिम संस्कार को लेकर बुधवार की आधी रात तक परिजन व ग्रामीण आरोपियों के एनकाउंटर किये जाने की मांग करते रहे। पुलिस अधिकारियों ने रात को समझाया तब कहीं जाकर रात करीब दो बजे अंतिम संस्कार किया गया। वहीं पुलिस की टीमें भागे हुए आरोपियों की तलाश करने के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश देने में लगी है। यह भी पढ़ें- आरोपियों का एनकाउंटर करो-बुलडोजर चलाओ, तब होगा मीना का अंतिम संस्कार बुधवार की देर रात तक मीना देवी के अंतिम संस्कार को लेकर परिजन ...