Agra News: चांडी चौराहा पर बाइकों की भिड़ंत, दो गंभीर घायल
आगरा, जुलाई 10 -- Agra News: शहर कोतवाली क्षेत्र में चांडी चौराहा पर गुरुवार को दो बाइकों की आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में बाइकों पर सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल बाइक सवार ईलू पुत्र कल्याण सिंह निवासी जहांगीरपुर ढोलना व करन पुत्र पोप सिंह निवासी नबावगंज नगरिया सहावर को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। साथ ही घायलों के परिजनों को भी फोन पर दुर्घटना की जानकारी दी। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद चिकित्सकों ने ईलू को बेहतर उपचार के लिए अन्यत्र रेफर कर दिया, इसके बाद परिवार के लोग उसे उपचार को लेकर चले गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.