आगरा, अगस्त 5 -- Agra News: रकाबगंज क्षेत्र में घर से करीब 26 ग्राम सोना गायब होने का मामला सामने आया है। नेताजी नगर नामनेर निवासी ज्योति कुमारी ने पुलिस को दी तहरीर में अपनी सहेली मुस्कान पर संदेह जताया है। कहना है कि जिस दिन मुस्कान उनके घर आई थी। उसने उसे दूध गर्म करने के बहाने रसोई में भेज दिया था। कुछ समय तक कमरे में अकेली थी। बाद में सोना गायब होने पर मुस्कान पूछा था कि क्या सोना कागज में लपेट के रखा गया था। जब उन्होंने अपनी मां से पूछा तो पता चला कि सोना वास्तव में कागज में ही रखा गया था। जिससे उनका शक और गहरा गया। तहरीर में ज्योति ने अपने चाचा के दोस्त पर भी संदेह जताया है। जो उसी दिन चाबी लेने के लिए कमरे में आए थे। पुलिस ने आरोपिता मुस्कान और चाचा के दोस्त के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान क...