Agra News: घर से मोबाइल और जेवर चोरी
आगरा, जुलाई 12 -- Agra News: एकता क्षेत्र के धांधूपुरा निवासी संजय बघेल ने घर से मोबाइल फोन और सोने के जेवर चोरी होने की शिकायत पुलिस से की है। तहरीर के अनुसार पांच जुलाई की सुबह अज्ञात चोर उनके घर से पत्नी का मोबाइल फोन, सोने की चार अंगूठियां और मंगलसूत्र चोरी कर ले गए। पीड़ित ने बताया कि उनकी पत्नी एक वैवाहिक समारोह से लौटने के बाद जेवर घर पर रखकर सो गई थी। सुबह वह नहाने चली गई, जबकि संजय काम पर निकल गए। इसी दौरान घर में चोरी की घटना हो गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- Faridabad News: तेरहवीं में गया था परिवार, चोरों ने घर खंगाला
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.