Agra News: घर में1.25 लाख रुपये, जेवर समेत बक्सा चोरी, पुलिस बोली घटना संदिध
आगरा, जुलाई 21 -- Agra News: शहर कोतवाली क्षेत्र के दरुआपुर गांव में घर में नकब लगाकर 1.25 लाख रुपये की नकदी, सोने चांदी के जेवर समेत बक्सा चोरी हो गया। जानकारी मिलते ही शहर कोतवाली पुलिस पहुंच गई। फील्ड यूनिट, डॉग स्क्वायड टीम ने भी साक्ष्य संकलित किए हैं। पुलिस ने जब मौके पर छानबीन की व कैमरे खंगाले तो चोरी की कहानी में पुलिस को बड़ा झोल नजर आया है। पुलिस चोरी घटना को संदिग्ध बता रही है। इस संबंध में अभी तक सूचना देने वाले पीड़ित की ओर से कोई लिखित तहरीर नहीं दी है। पुलिस के मुताबिक सोमवार की सुबह करीब सात बजे दरुआपुर गांव के देव प्रकाश उपाध्याय पुत्र रूप किशोर उपाध्याय ने घर में रात्रि में नकब लगाकर 125000 रुपये, एक जोड़ी झुमकी, मंगलसूत्र, चार अंगूठी सोने की, दो जोड़ी पायल चांदी की, पांच सिक्के चांदी के चोरी होने की जानकारी दी। जानकारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.