Agra News: घर में फांसी के फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव, परिवार में कोहराम
आगरा, अक्टूबर 28 -- Agra News: मोहल्ला इंद्रपुरी में बीती रात एक विवाहिता का शव घर में ही फांसी के फंदे पर लटका मिला। प्रथम दृष्टया गृहक्लेश के चलते आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। बुधवार की सुबह मोहल्ला इंद्रपुरी में विवाहिता की मौत की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मुआयना किया। मृतका की शिनाख्त 25 वर्षीय शिवानी पत्नी अवधेश कुमार निवासी मोहल्ला इंद्रपुरी सिढ़पुरा के रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि गृह क्लेश के चलते विवाहिता ने यह कदम उठाया है। सीओ पटियाली अमित कुमार ने भी घटना स्थल का मौका मुआयना कर पूरे प्रकरण की जानकारी ली है।थानाध्यक्ष प्रदीप मलिक ने बताया कि फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य संकलित किए। मृतका के मायका पक्ष गंजडुंडवारा के मोहल्ला धनपाल को सूचित कर दिया। शव का पोस्टमार्टम कराया। मायके पक्ष से तहरीर का इंतजार है। तह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.