आगरा, सितम्बर 19 -- Agra News: थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की सुबह ननिहाल में घर में ही एक किशोरी का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घटना स्थल का निरीक्षण कर परिजनों से बातचीत की। फोरेंसिक टीम ने भी घटना से संबंधित साक्ष्य संकलित किए हैं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है और अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक शुक्रवार की सुबह पटियाली क्षेत्र के एक गांव में घर में ही किशोरी का शव फांसी के फंदे पर लटके होने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पटियाली थाना प्रभारी निरीक्षक अजयवीर सिंह मौके पर पहुंच गए और घटना स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान परिजनों ने पुलिस को बताया कि अमांपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी बचपन से ही पटियाली क्षेत्र के एक गांव में अपने नाना के घर रह रह...