Agra News: घर में चोरी का आरोपित गिरफ्तार, ससुराल से जेवर बरामद
आगरा, सितम्बर 3 -- Agra News: नाई की मंडी पुलिस ने घर में चोरी करने के आरोपित बृजेश गौतम को बुधवार को नालबंद चौराहा से गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर जगदीशपुरा क्षेत्र की नई आबादी स्थित ससुराल से चोरी किए गए आभूषण और पर्स बरामद किया। पुलिस के अनुसार, दो सितंबर को महिला ने तहरीर देकर बताया था कि एक सितंबर की रात अज्ञात चोर घर में घुसकर आभूषण और दो हजार रुपये चोरी कर ले गया। मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज से आरोपी की पहचान बृजेश गौतम निवासी जाटव बस्ती, थाना नाई की मंडी के रूप में हुई। पूछताछ में उसने चोरी का सामान ससुराल में छिपाने की बात बताई। पुलिस ने एक मंगलसूत्र, अंगूठी, कान की बाली, दो लौंग, पैरों की छांगल, दो जोड़ी पाजेब और पर्स बरामद किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.