Agra News: घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़, कपड़े फाड़े
आगरा, जुलाई 19 -- Agra News: थाना एकता क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने घर में घुसकर छेड़छाड़, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि घटना 16 जुलाई की है। शाम करीब पांच बजे वह अपने घर में काम कर रही थी तभी देव कुमार और आदित्य घर में घुस आए। गाली-गलौज करने लगे। आरोपित नशे में थे। विरोध पर आरोपितों ने महिला से छेड़छाड़ की और कपड़े फाड़ दिए। पीड़िता का आरोप है कि शोर सुनकर उसका पति मौके पर पहुंचा तो आरोपितों ने उसकी बेरहमी से पिटाई की। वह चोटिल हो गया। पीड़िता का कहना है वह शिकायत करने थाने पहुंची तो उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई। बाद में उसने सीपी से शिकायत की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.