आगरा, जुलाई 24 -- Agra News: कस्बा के मोहल्ला बरी थोक चौक में आधा दर्जन मकानों की दीवारें दरकने से परिवार वाले दहशत में हैं। मकान की दीवारों में चौड़ी दरारे आने के बाद परिवार वाले रिश्तेदारों के यहां रहने के लिए मजबूर हैं। नगर पालिका ने मुनादी कराकर मकान खाली करने के नोटिस जारी किए हैं। शुक्रवार को बरी थोक चौक के रहने वाले मुबीन ने बताया कि आधा दर्जन मकानों में अचानक दरारें आने लगीं। मकान की दीवारों में दरारे कम थीं तो लोगों ने सोचा कि बारिश के पानी मरने की वजह से दीवारों में दरार आई होगी। मकान की दीवारों में दरारें जैसे ही और चौड़ी हुईं तो लोगों में भय व्याप्त हो गया। दो मंजिला भवनों की दवारों में दूसरी मंजिल तक दरारें आई हैं। जिसकी वजह से परिवार वाले दशहत में आए और उन्होंने मकान के अंदर से सामान निकाल कर बाहर रख लिया। मकान खाली कर परिवा...