आगरा, अक्टूबर 8 -- Agra News: साइबर अपराधियों ने वृद्ध महिला अधिवक्ता को ग्रीन गैस सब्सिडी के नाम जाल में फंसाकर खाते से 22.88 लाख रुपये पार कर दिए। तहरीर पर साइबर क्राइम पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रकाबगंज निवासी पीड़िता 80 वर्षीय अधिवक्ता ने तहरीर के माध्यम से पुलिस को बताया कि 29 सितंबर को उनके मोबाइल पर एक व्यक्ति का कॉल आया। उसने खुद को ग्रीन गैस कंपनी का अधिकृत कर्मचारी बताया। कहा कि आपके खाते पर सब्सिडी की रकम दी जानी है। इसके लिए आपको 12 का भुगतान करना होगा। मगर अधिवक्ता ने एक साल पहले ही अपना पीएनजी कनेक्शन बंद कर दिया था। इससे उन्हें शक हो गया कि यह किसी साइबर अपराधी का कॉल है। उन्होंने कॉल को काट दिया। उन्हें लग रहा था कि अपराधी उनके खाते से रकम निकाल सकता है। इसलिए अगले दिन अपनी बैंक की शाखा में गए। तीन बचत खात...