Agra News: ग्रामीण समझते रहे विद्युत कर्मचारी, चोर ट्रांसफार्मर से कॉपर ले गए
आगरा, अक्टूबर 18 -- Agra News: पनवारी में चोरों ने विद्युत विभाग को लाखों रुपये का चूना लगा दिया। अटूस मोड़ स्थित खेर मंदिर के पास लगे 400 केवी ट्रांसफार्मर से शनिवार रात करीब दो बजे चोर कॉपर चोरी कर ले गए। चोरों ने इस तरह वारदात को अंजाम दिया कि ग्रामीण उन्हें विद्युत विभाग के कर्मचारी समझते रहे। सुबह तक बिजली आपूर्ति सुचारु नहीं होने पर ग्रामीणों ने विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंची विद्युत टीम ने जांच की तो ट्रांसफार्मर से कॉपर चोरी होने की जानकारी हुई। रुनकता विद्युत सबस्टेशन के जेई कुलदीप सिंह ने बताया कि चोरों ने एक माह के भीतर तीसरी वारदात को अंजाम दिया है। यह भी पढ़ें- Bagpat News: सैडभर गांव मे ट्रांसफार्मर से सामान चोरी, 200 घरों की बत्ती गुल इससे पहले जऊंपुरा से 25 केवी और फिर पनवारी से 25 केवी ट्रांसफार्मर का कॉपर चोरी किया गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.