आगरा, सितम्बर 27 -- Agra News: लायंस क्लब आगरा आधार की ओर से 'एक सुबह गौशाला के नाम' कार्यक्रम का आयोजन आवास विकास कॉलोनी सेक्टर-2 स्थित कालिका गौशाला में किया गया। अध्यक्ष राज कुमार गुप्ता ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गाय को सेवा, करुणा और आस्था का प्रतीक माना गया है। गौसेवा केवल धार्मिक आस्था का विषय नहीं, बल्कि जीवों के प्रति संवेदना और सामाजिक जिम्मेदारी का भी प्रतीक है। सचिव प्रदीप अग्रवाल व कोषाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने बताया कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति को अपनी सामर्थ्य के अनुसार गौसेवा एवं जरूरतमंद पशुओं की सेवा के लिए आगे आना चाहिए। 'एक सुबह गौशाला के नाम' कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को गौसेवा के प्रति जागरूक करना और गोवंश की देखभाल में सहयोग देना है। क्लब के सदस्यों ने गौशाला में पहुंचकर गोसेवा की और गायों को हरा चारा, भूसा, गुड़ ...