आगरा, जुलाई 16 -- Agra News: प्राचीन श्री बिहारी जी महाराज मंदिर, गोकुलपुरा से गुरुवार को श्री जगन्नाथ रथयात्रा श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ निकाली गई। भगवान श्री जगन्नाथ, श्री बलभद्र और माता सुभद्रा के सुसज्जित रथ के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। अखंड हरिनाम महा-संकीर्तन से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर भगवान की आरती उतारी और जयघोष के साथ रथयात्रा का स्वागत किया। भक्तों ने उत्साहपूर्वक रथ खींचकर आशीर्वाद प्राप्त किया। रथयात्रा का शुभारंभ मुख्य अतिथि एमएलसी विजय शिवहरे ने किया। मंदिर के मुख्य सेवायत पंडित दिनेश शर्मा के सान्निध्य में आयोजन संपन्न हुआ। यह भी पढ़ें- Ranchi News: पिठौरिया में श्रद्धा और उल्लास से निकाली ऐतिहासिक रथयात्रा व्यवस्था में पप्पू पुजारी, ललित...