आगरा, जुलाई 23 -- Agra News: जिला फिरोजाबाद और किरावली तहसील से स्थानांतरित होकर आए लेखपालों को तहसील सदर में तैनाती दी गई है। साथ ही राजस्व निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में भी फेरबदल किया गया है। एसडीएम सदर विक्रम सिंह राघव ने राजस्व निरीक्षक हसन मोहम्मद न्यायालय तहसीलदार न्यायिक से न्यायालय नायब तहसीलदार बिचपुरी एवं फिरोजाबाद जिले से स्थानांतरित होकर आए राजस्व निरीक्षक लक्ष्मीकांत पचौरी को राजस्व निरीक्षक सदर बनाया है। वहीं तहसीलदार सदर सतेंद्र कुमार ने फिरोजाबाद से आए लेखपाल देवेंद्र कुमार को कुंडौल, किरावली तहसील से आए लेखपाल धर्मेंद्र रावत को सैमरी तथा सैमरी का कार्य देख रहे लेखपाल विपिन कुमार को बहेंटा में तैनाती दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...