आगरा, जुलाई 9 -- Agra News: ताजगंज स्थित रोमियो लेन रेस्टोरेंट की पार्किंग में गाड़ी गलत पार्क करने पर टोका तो पार्किंग कर्मचारी को पीटकर घायल कर दिया गया। पीड़ित कर्मचारी संदीप कुमार निवासी महुआ खेड़ा एकता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संदीप ने पुलिस को बताया कि घटना छह जुलाई की है। वह रेस्टोरेंट की पार्किंग में मौजूद था। इसी दौरान एक बराती ने अपनी कार गलत तरीके से पार्क कर दी। संदीप के अनुसार उन्होंने चालक से वाहन सही स्थान पर लगाने का अनुरोध किया। आरोप है कि इसी बात पर वाहन चालक भड़क गया। गाली गलौज करने लगा। विरोध पर 30-35 साथियों को बुला लिया। उसे सभी ने बुरी तरह से पीटा। जिससे उसके सिर और कान में गंभीर चोटें आई हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...