Agra News: गवाही में अनुपस्थित थानाध्यक्ष का वेतन रोकने के आदेश
आगरा, सितम्बर 28 -- Agra News: हत्या प्रयास और आयुध अधिनियम के मामले में साक्ष्य के लिए लगातार अनुपस्थित रहने पर अपर सत्र न्यायाधीश कुन्दन किशोर सिंह ने थानाध्यक्ष खेरागढ़ हरीश कुमार शर्मा का वेतन अग्रिम आदेश तक जारी न करने के निर्देश पुलिस आयुक्त को दिए हैं। थाना बमरौली कटारा से संबंधित सरकार बनाम प्रेम सिंह प्रकरण साक्ष्य में लंबित है। अदालत ने पर्याप्त तामील के बावजूद अनुपस्थिति पर सख्ती दिखाते हुए हरीश कुमार शर्मा को आठ अक्तूबर को साक्ष्य के लिए तलब किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.