आगरा, नवम्बर 9 -- Agra News: ताजगंज के बसई खुर्द के राजपूत मोहल्ला के लोग कई दिनों से परेशान हैं। यहां जलनिकासी नहीं होने के कारण नालियों का गंदा पानी घरों के आगे गलियों में भर रहा है। इसकी वजह से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है। बदबू से लोगों को बुरा हाल है। कई बार नगर निगम के अधिकारियों और पार्षद से शिकायत की है लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। लोगों ने समस्या दूर न होने पर विरोध-प्रदर्शन की चेतावनी दी है। क्षेत्रीय निवासी रवि दिवाकर, सुनील कुमार, पदम सिंह, लवकश आदि ने बताया कि मोहल्ले में पिछले कई दिनों ऐसी स्थिति है। स्थिति यह है कि घरों के आगे पानी भरा है। दो दिन पहले एक बच्चा चबूतरे पर खेल रहा था। वह पानी में गिर गया। बच्चे के चोट लग गई और उसके मुंह में गंदा पानी चला गया। आसपास के खेल रहे अन्य बच्चों ने उसे निकाला। उन्होंने बताया कि यह स्थि...