Agra News: गरीब बच्चों को मिलेगी नि शुल्क कोचिंग और कंप्यूटर क्लास
आगरा, अगस्त 1 -- Agra News: वाल्मीकि महापंचायत आगरा एवं शिक्षा ट्रस्ट ने गरीब बच्चों के लिए पीर कल्याणी में नि:शुल्क कोचिंग सेंटर और कंप्यूटर क्लास का शुभारंभ किया। उद्घाटन उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति एवं जनजाति आयोग के सदस्य उमेश कठेरिया ने किया। महापंचायत अध्यक्ष तख्त चौधरी गौरव वाल्मीकि ने बताया कि समाज में शिक्षा का स्तर बढ़ाने के उद्देश्य से यह पहल की गई है। पहले चरण में पीर कल्याणी में यह सुविधा शुरू हुई है। दूसरे चरण में नीम दरवाजा स्थित वाल्मीकि वाटिका में भी नि:शुल्क कोचिंग और कंप्यूटर शिक्षा की व्यवस्था की जाएगी। कार्यक्रम में समाज के अनेक पदाधिकारी और गणमान्य लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.