Agra News: गरीब नगर में मकान तोड़ने की होगी जांच
आगरा, अक्टूबर 17 -- Agra News: जीवनी मंडी स्थित गरीब नगर में मकान तोड़े जाने और नगर निगम में कथित ई-टेंडर घोटाले का मामला सामने आने के बाद महानगर कांग्रेस कमेटी ने दोनों मामलों में निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई है। कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने नगर आयुक्त के नाम ज्ञापन देकर प्रभावित परिवारों के पुनर्वास, मुआवजे और राहत उपलब्ध कराने की मांग की। इस पर अपर नगर आयुक्त शिशिर कुमार ने मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि यदि किसी भी स्तर पर गलत कार्रवाई की गई है तो संबंधित व्यक्ति को जिम्मेदार ठहराते हुए नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमित सिंह के नेतृत्व में उठाए गए इस मुद्दे में वार्ड संख्या 16 के जीवनी मंडी स्थित गरीब नगर में गरीब परिवारों के मकान तोड़े जाने पर आपत्त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.