आगरा, अगस्त 29 -- Agra News: रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को गाड़ी सं. 55331/55332 कासगंज-अछनेरा पैसेंजर ट्रेन के गढ़ी बेरी स्टेशन पर ठहराव की घोषणा की है। आगरा रेल मंडल के पीआरओ संजय कुमार गौतम ने बताया कि ट्रेन 21 अगस्त से गढ़ी बेरी स्टेशन पर ठहराव शुरू कर चुकी है। ट्रेन कासगंज से चलकर गढ़ी बेरी स्टेशन पर सुबह 8.32 बजे पहुंचेगी और एक मिनट के ठहराव के बाद रवाना होगी। ट्रेन अछनेरा से चलकर सुबह 10.32 बजे गढ़ी बेरी स्टेशन पहुंचेगी और एक मिनट के ठहराव के बाद रवाना होगी। गढ़ी बेरी स्टेशन पर ठहराव से आसपास के क्षेत्रों के लोगों को काफी लाभ होगा। यह भी पढ़ें- कासगंज-मथुरा पैसेंजर अब अछनेरा तक जाएगी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...