आगरा, सितम्बर 3 -- Agra News: केंद्र सरकार की पीएम सूर्य घर योजना के तहत जनपद में सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने की दिशा में कवायद तेज हो गई है। कासगंज क्षेत्र के गांव गढ़ी पचगाई को सोलर विलेज मॉडल ग्राम के रूप में विकसित करने के लिए चयनित किया गया है। गांव में योजना के तहत रूफटॉप सोलर पैनल से संबंधित विभिन्न कार्य कराए जाएंगे। इससे ग्रामीण परिवारों को बिजली खर्च कम करने के साथ सौर ऊर्जा का लाभ मिल सकेगा। योजना के तहत ग्रामीणों के घरों की छतों पर सोलर पैनल स्थापित किए जाने पर जोर दिया जाएगा। सौर ऊर्जा से बिजली तैयार होने के बाद घरेलू विद्युत खपत में कमी आएगी। इससे ग्रामीणों को बिजली के बढ़ते खर्च से राहत मिलने की उम्मीद है। केंद्र सरकार की ओर से योजना में सोलर पैनल लगाने के लिए सब्सिडी का प्रावधान भी किया गया है, जिससे अधिक से अधिक परिवार योजना...