Agra News: गंदा पानी फेंकने के विरोध पर मारपीट, मुकदमा
आगरा, नवम्बर 7 -- Agra News: शाहगंज क्षेत्र के सुभाष नगर में घर के सामने गंदा पानी फेंकने को लेकर दो भाइयों के परिवारों में विवाद हो गया । आरोप है ताई और उनके परिवार के लोगों ने युवती समेत उनके माता-पिता और भाई से मारपीट की। पीड़ित संजना की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। संजना के मुताबिक तीन नंबर को उनकी ताई रीना घर की सफाई कर निकला गंदा पानी उनके गेट के सामने फेंक रही थीं। विरोध पर विवाद शुरू हो गया। ताई के बेटे राजकुमार ने भाई दीपक को बुला लिया। आरोप है कि दीपक ने परिजनों के साथ मिलकर मारपीट की। संजना ने 112 पर सूचना दी। पुलिस ने पहले उनके पिता अशोक और भाई रोहित का शांतिभंग में चालान किया था। पुलिस ने आरोपितों पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.