आगरा, अगस्त 18 -- Agra News: नगर पालिका की बोर्ड बैठक में कस्बा में विकास कार्यों को गति देने पर मंथन किया गया। नगर पालिकाध्यक्ष हाजी मुनव्वर हुसैन की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में रखे गए प्रस्तावों पर सभासदों ने सहमति जताते हुए पारित कर दिया। सोमवार को नगर पालिका बोर्ड बैठक के दौरान सभासदों ने नगर की पेयजल व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट, साफ-सफाई और अन्य नागरिक सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। सभासदों ने अपने-अपने वार्डों में आवश्यक विकास कार्य कराए जाने की मांग भी रखी। एसडीएम व प्रभारी अधिशासी अधिकारी मोहम्मद नासिर हुसैन ने सभासदों से नगर के विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाने की बात कही। नगर की मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए जाने की बात कही। सभासदों की ओर से अपने-अप...