Agra News: गंगा फिर उफान पर, 24 सेंटीमीटर बढ़ा नदी का जलस्तर
आगरा, जुलाई 21 -- Agra News: पहाड़ों व मैदानी क्षेत्र में दो दिनों से हो रही मानसून की बारिश के बाद हरिद्वार, बिजनौर और नरौरा बैराज से पानी का डिस्चार्ज बढ़ने के साथ ही गंगा के जलस्तर में वृद्धि होने लगी है। मंगलवार को 24 घंटे में हुई 36 एमएम बारिश की वजह से कछला ब्रिज पर गंगा के जलस्तर 24 सेंटीमीटर की वृद्धि हुई है। गंगा के उफान को देखते हुए प्रशासन ने घाटों व नदी किनारे सतर्कता बढ़ा दी है। मंगलवार को पहाड़ों व मैदानी क्षेत्र में हुई बारिश के बाद हरिद्वार व बिजनौर बैराज पर पानी का दबाव बढ़ गया है। बिजनौर बैराज से गत 24 घंटे में 31 हजार क्यूसेक से अधिक पानी छोड़ा गया है, जिसका असर गंगा में और अधिक उफान के रूप में देखने के लिए मिलेगा। यह भी पढ़ें- 10 सेंटीमीटर बढ़ा गंगा का जलस्तर हरिद्वार बैराज से भी 28 हजार क्यूसेक अधिक पानी छोड़ा गया है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.