Agra News: गंगा घाट पर ककोड़ा मेला शुरू, कार्तिक पूर्णिमा का स्नान आज
आगरा, नवम्बर 24 -- Agra News: गंजडुण्डवारा के कादरगंज गंगा घाट पर लगने वाला ककोड़ा मेला शुरू हो गया है। जिला पंचायत अध्यक्ष रत्नेश कश्यप व एडीएम आलोक कुमार गुप्ता ने मेला के शुभारंभ से पूर्व विधि विधान से पूजा अर्चना व हवन यज्ञ किया। गंगा घाट पर हवन के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष व एडीएम ने फीताकाटकर मेला का शुभारंभ किया। सोमवार को जिला पंचायत अध्यक्ष रत्नेश कश्यप और एडीएम आलोक गुप्ता ने पूरे मेला परिसर का भ्रमण कर श्रद्धालुओं की सुविधा, पेयजल, प्रकाश, साफ-सफाई और स्नान घाटों की व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। वहीं निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा करते हुए ड्यूटी पर तैनात पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: कार्तिक पूर्णिमा पर कर्णवास में गंगा स्नान की तैयार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.