आगरा, जुलाई 23 -- Agra News: गंगा की बाढ़ के दंश से अभी भी कटरी क्षेत्र के गांवों में ग्रामीण परेशान हैं। कटरी के सनौड़ी, राजेपुर कुर्रा व नगला जयकिशन के मार्गों पर गत तीन वर्ष पूर्व गंगा में क्षतिग्रस्त हुई पुलियों का निर्माण नहीं हो सका है। बारिश व बाढ़ के दौरान जलभराव रहने के कारण ग्रामीण तीन वर्षों से इस मार्ग से आवागमन नहीं कर पाते हैं। ग्रामीणों की लगातार मांग के बाद भी इन पुलियों का निर्माण अभी तक नहीं हो पाया है। गुरुवार को पटियाली के गांव नगला दुर्जन के रहने वाले दुर्वेश कुमार ने बताया कि वर्ष 2023 में आई गंगा की बाढ़ में सनौड़ी से नगला जयकिशन, नगला जयकिशन से नरदौली, मूजखेड़ा-नरदौली और राजेपुर कुर्रा से सनौड़ी मार्ग पर बनी पुलियां क्षतिग्रस्त हो गईं। यह भी पढ़ें- Siwan News दो दिन की बारिश में बहा वैकल्पिक मार्ग, 10 हजार आबादी का...