Agra News: खेलो इंडिया यूथ गेम्स में यूपी से खेलेंगी पहलवान श्वेता
आगरा, नवम्बर 6 -- Agra News: आगरा की पहलवान श्वेता पारस का चयन आगामी 8वें खेलो इंडिया यूथ गेम्स (अंडर-17) के लिए उत्तर प्रदेश की टीम में हुआ है। वह दिसंबर में तेलंगाना में होने वाली राष्ट्रीय स्तर की कुश्ती प्रतियोगिता में 53 किग्रा भारवर्ग में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर मैट पर दमखम दिखाएंगी। इस समय श्वेता स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एसएआई) रीजनल सेंटर, लखनऊ में अपने खेल को निखार रही हैं। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में श्वेता का मुकाबला दिल्ली, हरियाणा, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश व पंजाब जैसे राज्यों की सर्वश्रेष्ठ महिला पहलवानों से होगा। उत्तर प्रदेश से महिला कुश्ती वर्ग में केवल 7 बेटियों का चयन हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.