Agra News: खेलकूद में आलोक बने सिढ़पुरा ब्लॉक के चैंपियन
आगरा, नवम्बर 4 -- Agra News: सिढ़पुरा ब्लॉक की खेलकूद प्रतियोगिताएं बुधवार को पीआर इंटर कालेज के खेल मैदान में हुईं। इस दौरान स्कूली खिलाड़ियों ने जोशीले अंदाज में प्रतिभा प्रदर्शित की। शुभारंभ मुख्य अतिथि अमांपुर विधायक हरिओम वर्मा, विशिष्ट अतिथि बीएसए विकास कुमार सिंह, एबीएसए आरती चौधरी, जिला पीटीआई राजेंद्र सिंह, जिला समन्वयक सुनील यादव ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। अतिथियों ने ध्वजारोहण कर एवं हरी झंडी दिखाकर 100 मीटर दौड़ जूनियर बालिका वर्ग, 400 मीटर दौड़ प्राथमिक बालक वर्ग का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में प्राथमिक बालक वर्ग में 50 मीटर दौड़ में रजित, सौ मीटर में रजित, दो सौ मीटर में सूर्यांश, बालिका वर्ग में 50 मीटर दौड़ में नंदनी, सौ मीटर में पूजा, दो सौ मीटर दौड़ में नंदनी, जूनियर वर्ग बालक में सौ मीटर दौड में आलो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.