Agra News: खेरिया पुल बंद करने पर फूटा लोगों का गुस्सा
आगरा, अक्टूबर 14 -- Agra News: खेरिया रेलवे पुल बंद करने पर स्थानीय लोगों में गुस्सा है। बुधवार को इसका जमकर विरोध किया गया। इससे काफी देर तक जाम लगा रहा। विधायक, रेलवे अधिकारी, पुलिस ने लोगों को परेशान नहीं होने देने का आश्वासन दिया है। पुल बंद करने के विरोध में लोग सड़क पर उतर आए। रेलवे और स्थानीय प्रशासन के खिलाफ जबर्दस्त नारेबाजी शुरू हो गई। विरोध में दुकानदार भी शामिल हो गए। जानकारी होने पर पुलिस और रेलवे अधिकारी भी पहुंच गए। बात नहीं बनी तो विधायक डा. जीएस धर्मेश मौके पर पहुंचे। विधायक की मौजूदगी में संबंधित अफसरों ने आश्वासन दिया कि लोगों को परेशानी नहीं होने दी जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि बारह खंभा मार्ग को जल्द सुचारू करने के लिए युद्ध स्तर पर काम शुरू करा दिया गया है। सड़क से अतिक्रमण हटाए जा रहे हैं। क्षतिग्रस्त सड़कों का निर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.