Agra News: खेत पर युवक से मारपीट, पांच नामजदों पर रिपोर्ट
आगरा, नवम्बर 1 -- खेत पर युवक से मारपीट Agra News: सुन्नगढ़ी थाना क्षेत्र के गांव नगला बाबूराम में गत दिनों खेत पर युवक से हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर पांच नामजदों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है। रिपोर्ट में गांव के नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया है कि घटना गत 23 अक्तूबर की शाम करीब साढ़े चार बजे की है। उनका बेटा हिमांशु ट्रैक्टर लेकर खेत पर पहुंचा और उसे किनारे खड़ा कर दिया। इसी दौरान गांव के देवेश, शिवदत्त, शिवम, अभिषेक, आशीष वहां पहुंच गए। आरोप है कि सभी ने हिमांशु के साथ गाली-गलौज व मारपीट की, जिससे उसे काफी चोट आईं। चीखपुकार पर पहुंचे परिजनों ने युवक को बचाया। इसके बाद आरोपी धमकी देकर चले गए। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
जनपदभर में 16 वारंटी गिरफ्तार जनपदभर में पुलिस ने गिरफ्तार किए 1...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.