आगरा, अक्टूबर 27 -- Agra News: ढोलना थाना क्षेत्र के किनावा गांव में देर रात खेत पर अचेत मिले एक युवक को जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक रात्रि पौने 12 बजे जिला अस्पताल से ढोलना थाना पर अवगत कराया गया कि थाना क्षेत्र के किनावा गांव निवासी 32 वर्षीय शैलेश पुत्र रामेश्वर दयाल को मृतावस्था में लाया गया है। मृतक के बड़े भाई पूर्व प्रधान उपेंद्र सिंह ने बताया कि शैलेश 26 अक्तूबर को साढ़े चार बजे अपने घर से खेत पर कटे हुए धान को देखने गया था। रात्रि करीब नौ बजे तक घरन आने पर मृतक की पत्नी ने इसकी जानकारी अपने जेठ उपेंद्र सिंह को दी।उपेंद्र सिंह अपने भाई को तलाश करने खेत पर गए, जहां शैलेश बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। परिजनों एवं ग्रामीणों की सहायता से उसे जिला अस्पताल कासगंज ले जाया गया, जिला अस्पताल में चिकित...