आगरा, सितम्बर 15 -- Agra News: कोतवाली क्षेत्र के नगला भवानी गांव में खेतों में लगी सबमर्सिबल के कॉपर के तार चोरी करते समय ग्रामीणों ने एक चोर को पकड़ लिया और तार समेत कोतवाली लेकर पहुंचे। कोतवाली पुलिस ने आरोपी को अपनी हिरासत में ले लिया। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने अग्रिम कार्रवाई की है। पुलिस के मुताबिक मंगलवार को नगला भवानी गांव निवासी अशोक कुमार, उपेंद्र, कल्यान सिंह, उम्मेदपाल और सलावत नगर के सुखवीर सिंह सबमर्सिबल के तांबे के तार समेत एक युवक को पकड़कर कोतवाली लेकर आए। लोगों ने पुलिस को बताया कि आरोपी विवेक पुत्र जयप्रकाश निवासी नगला भवानी है। उसने उनके खेतों की सबमर्सिबल के तांबे के तार चोरी कर लिए और उन्हें जला लिया। जले हुए तार समेत व आरोपी को लेकर आए हैं। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आ...