आगरा, जुलाई 24 -- Agra News: तहसील के बाहर रोड पर खड़े वाहनों पर शुक्रवार को कार्रवाई की गई। सदर तहसीलदार व शहर कोतवाली प्रभारी ने रोड पर खड़ी मिलीं कुल 33 बाइकों के चालान किए, वाहन चालकों पर 16500 रुपये का शमन शुल्क अधिरोपित किया। साथ ही ठेला धकेलों को भी सड़क के फुटपाथ से हटवाया। धकेल संचालकों को सख्त चेतावनी भी दी। शुक्रवार को सदर तहसील के बाहर सड़क पर तहसीलदार बलवंत कुमार उपाध्याय को वाहन खड़े दिखाई दिए। इन वाहनों की जानकारी तहसीलदार ने शहर कोतवाली प्रभारी को दी। इसके बाद इंस्पेक्टर जगदीशचंद्र मय पुलिस बल के मौके पर पहुंच गए। तहसीलदार के साथ इंस्पेक्टर ने सड़क पर अनाधिकृत रूप से खड़ीं बाइकों के चालान की कार्रवाई शुरू कर दी। यह भी पढ़ें- Kodarma News: चाट-छोले संभलकर खाएं, जांच में मिला कपड़ा रंगने वाला कैंसरकारक रंग इंस्पेक्टर ने बताय...