आगरा, अगस्त 24 -- Agra News: खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारियों ने सैलई रोड पर स्थित ओम साक्षी डेयरी पर छापामार कार्रवाई है। मंडलीय सहायक आयुक्त व अधिकारियों ने डेयरी पर मिले चार कुंटल मिलावटी पनीर को नष्ट करा दिया है। टीम ने पनीर, मावा, घी और मिश्रित दूध के 13 सेंपल भरकर जांच के लिए राजकीय प्रयोशाला भेजे हैं। सहायक आयुक्त खाद्य ने बताया कि डेयरी संचालक पर मिलावटी पनीर बेचने पर एफआईआर की कार्रवाई जारी है। सोमवार की दोपहर मंडलीय सहायक आयुक्त अजय कुमार जायसवाल, सहायक आयुक्त कुलदीप कुमार व टीम ने शहर के सैलई रोड पर स्थित ओम साक्षी डेयरी पर छापा मारा। यह भी पढ़ें- रिफाइंड और सप्रेटा दही से बनाई मिलावटी क्रीम, 1.43 लाख की 955 किलो क्रीम कराई नष्ट टीम को डेयरी पर जांच के दौरान मौके पर सेफोलाइट, एसएमपी, रिफाइंड ऑयल, सैक्रिन, गुला...