आगरा, नवम्बर 1 -- Agra News: स्थानीय जंक्शन रलवे स्टेशन के यार्ड में खडी लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन में रविवार सुबह साफ सफाई के दौरान एक वृद्ध का शव मिला। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम हाउस में सुरक्षित रखवा दिया है और मृतक की शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए हैं। लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 15311 लखनऊ इंटरसिटी रात करीब साढ़े 11 बजे कासंगज पहुंची। इसके बाद ट्रेन को यार्ड में खड़ा करा दिया गया। ट्रेन में कर्मचारी साफ सफाई के लिए पहुचे। तभी एक बोगी में उन्हें वृद्ध का शव पड़ा दिखाई दिया। जीआरपी थानाध्यक्ष कोमल कुंतल ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। काफी प्रयासों के बाद भी मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस पर सुरक्षित रखवा दिया और आसपास के थानों में मृतक का हुलिया उपलब्ध कराया है, जिससे मृतक के बारे ...