आगरा, जुलाई 12 -- Agra News: कोतवाली क्षेत्र में खड़े एक ट्रक से करीब 400 लीटर डीजल चोरी होने का मामला सामने आया है। अज्ञात चोरों ने देर रात होडलपुर बिजलीघर के पास खड़े ट्रक के डीजल टैंक का लॉक तोड़कर वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी होने पर चालक ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। जानकारी के अनुसार ट्रक चालक पदम सिंह ने बताया कि वह ट्रक को होडलपुर बिजलीघर के पास खड़ा कर आराम कर रहा था। इसी दौरान देर रात अज्ञात चोर ट्रक के पास पहुंचे और डीजल टैंक का लॉक तोड़कर लगभग 400 लीटर डीजल चोरी कर लिया। सुबह उठने पर चालक को घटना की जानकारी हुई, जिसके बाद उसने डायल-112 पर सूचना दी और सोरों कोतवाली पहुंचकर अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरो...