Agra News: खंदौली में पेड़ गिरने से बुजुर्ग महिला की मौत
आगरा, अगस्त 7 -- Agra News: खंदौली क्षेत्र के गांव टर्रकपुर मौजा पोईया में शुक्रवार देर शाम बारिश के दौरान नीम का पेड़ गिरने से 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। परिवार में कोहराम मच गया। गांव टर्रकपुर मौजा पोइया निवासी किसान नेता रामजी उपाध्याय की 80 वर्षीय मां रजनी देवी पत्नी महेश चंद्र उपाध्याय प्लॉट से घर लौट रही थीं। इसी दौरान लगातार हो रही बारिश के कारण रास्ते में नीम का पेड़ अचानक गिर पड़ा। रजनी देवी उसकी चपेट में आ गईं। पेड़ के नीचे दबने से उनकी मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.