Agra News: खंडपीठ स्थापना की मांग को अधिवक्ताओं ने रखा उपवास
आगरा, अक्टूबर 4 -- Agra News: उच्च न्यायालय खंडपीठ स्थापना संघर्ष समिति की ओर से रविवार को संयोजक अरुण कुमार सोलंकी के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने पांच सूत्रीय मांगों को लेकर पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा दीवानी पर उपवास प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने सरकार से शहर में उच्च न्यायालय खंडपीठ की स्थापना की मांग की। साथ ही आगरा में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे, ऑल इंडिया मेडिकल इंस्टीट्यूट, यमुना नदी पर बैराज बने, उटंगन नदी फतेहपुर सीकरी पर बांध और तेरह मोरी पर झील बनाने की भी मांग उठाई। संघर्ष समिति की आगामी बैठक सात अक्तूबर को दोपहर दो बजे आगरा बार एसोसिएशन सभागार में आयोजित की जाएगी। जिसमें संघर्ष समिति के नवनिर्वाचित चेयरमैन वरिष्ठ अधिवक्ता सुभाष बाबू परमार का स्वागत किया जाएगा। उपवास प्रदर्शन में केसी शर्मा, राघवेंद्र सिंह राघव, एन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.