आगरा, अक्टूबर 27 -- Agra News: विद्या भारती की ओर से गत 23 से 26 अक्तूबर तक हरिद्वार में संपंन हुई 38वीं क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता में श्री सूरज प्रसाद डागा सरस्वती विद्या मंदिर कॉलेज इंटर कालेज के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। हरिद्वार में हुई क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता में श्री सूरज प्रसाद डांगा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज के कक्षा दस के छात्र योगेश कुमार ने बाल वर्ग में 100 मीटर में द्वितीय, चार सौ मीटर की रिले दौड़ में द्वितीय, कक्षा 12 के अभिषेक ने किशोर वर्ग में 800 मीटर, 1500 मीटर, 3000 मीटर में प्रथम और 1600 मीटर की रिले दौड़ में भी प्रथम स्थान प्राप्त किया। कक्षा 12 में अध्ययनरत हिरदेश कुमार ने तरुण वर्ग में 200 मीटर में प्रथम, 400 मीटर हर्डल में प्रथम, 400 मीटर फ्लैट में प्रथम, चार सौ मीटर रिले दौड़ और 1600 मीटर...