Agra News: क्लिनिक से थेरेपी मशीन व अन्य सामान ले गए चोर
आगरा, अगस्त 13 -- Agra News: न्यू आगरा क्षेत्र के खंदारी स्थित शांति माइंड केयर क्लिनिक में सेंध लगाकर चोर इनवर्टर, थेरेपी मशीन, एसी का पाइप आदि कीमती सामान ले गए। चोर क्लिनिक में लगे पंखों और अन्य सामान में भी तोड़ गए। प्रिया श्रीवास्तव की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। खंदारी गुलमोहर वाटिका स्थित क्लिनिक में मानसिक रूप से अक्षम बच्चों और व्यक्तियों का इलाज होता है। रात को क्लिनिक में कोई कर्मचाारी नहीं रहता है। जबकि सोसायटी में सुरक्षा गार्ड रहता है। प्रिया श्रीवास्तव के अनुसार चोरों ने घटना को पांच अगस्त की सुबह करीब पांच से सात बजे अंजाम दिया है। सीसीटीवी में क्लिनिक के पीछे के हिस्से से चोर दाखिल होते दिख रहे हैं। चोरों तक पहुंचने के लिए सर्विलांस का भी सहारा लिया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.