Agra News: क्रॉसकंट्री रेस में सुशांत और सपना ने पाया प्रथम स्थान
आगरा, अक्टूबर 2 -- Agra News: गांधी जयंती के अवसर पर शुक्रवार को एकलव्य स्टेडियम में पांच किमी क्रॉसकंट्री रेस हुई। बालक और बालिका वर्ग के धावकों ने पदक के लिए दौड़ लगाई। क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी संजय शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रेस का शुभारंभ किया। रेस एकलव्य स्टेडियम से शुरू होकर नंद चौराहा, आयुक्त निवास, होटल क्लार्क शिराज, लालबहादुर शास्त्री चौराहा, माल रोड, प्रधान डाकघर चौराहा और सदर बाजार होते हुए स्टेडियम के मुख्य द्वार पर समाप्त हुई। बालक वर्ग में सुशांत राजपूत प्रथम, निशांत ठाकुर द्वितीय, विष्णु पुत्र जीत सिंह तृतीय, विष्णु पुत्र विजय सिंह चतुर्थ, कुलदीप पंचम और प्रिंस छठे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में सपना प्रथम, सानिया द्वितीय, भावना तृतीय, उपासना चतुर्थ, कोमल पंचम और सोनम छठे स्थान पर रहीं। यह भी पढ़ें- Shahjahnpur News: स्टेडियम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.