Agra News: क्रिटिकल केयर के लिए कोर्स फार नर्सेज लांच
आगरा, अगस्त 9 -- Agra News: इंडियन सोसायटी आफ क्रिटिकल केयर मेडिसिन के चेन्नई में हुए कार्यक्रम में क्रिटिकल केयर कोर्स फार नर्सेज-4 सीएन लांच किया गया। कोर्स को तमिलनाडु सरकार के स्वास्थ्य मंत्री डा. अरुण राज ने लांच किया। सोसायटी के अध्यक्ष डा. रणवीर त्यागी ने बताया कि इस कोर्स के लांच होने से हर नर्स को आईसीयू में मरीज की बेहतर देखभाल करने के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा। उन्होंने कोर्स के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने उत्तर बंगाल की कांफ्रेंस में डा. मिहिर सेन स्मृति में ओरेशन भी दिया। यह भी पढ़ें- बीएससी नर्सिंग के नए बैच के लिए इंडक्शन कार्यक्रम आयोजित
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.