आगरा, अक्टूबर 4 -- Agra News: कर्नल्स ब्राइटलैण्ड पब्लिक स्कूल में रविवार को इंटर हाउस क्रॉस कंट्री रेस आयोजित हुई। कक्षा छह से 12 तक के करीब 300 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। मुख्य अतिथि मेजर ओजस्विता ने तोरा पुलिस चौकी से हरी झंडी दिखाकर रेस का शुभारंभ किया। बालिका वर्ग की चार किलोमीटर दौड़ में नम्रता सिंह (मरकरी हाउस) प्रथम, जानवी यादव (जुपिटर हाउस) द्वितीय और वंशिका (मरकरी हाउस) तृतीय रहीं। बालक वर्ग की छह किलोमीटर दौड़ में देव अर्जुन (मार्स हाउस) प्रथम, उदय राजपूत (वीनस हाउस) द्वितीय और अर्पित यादव (जुपिटर हाउस) तृतीय रहे। विशिष्ट अतिथि मेजर रजत चौहान ने विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया। निदेशक दीपिका त्यागी, निदेशक कर्नल अपूर्व त्यागी और प्रधानाचार्य रुबीना खानम मौजूद रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...