Agra News: कैदियों की जांच, ब्रह्माकुमारियों ने बांधी राखी
आगरा, अगस्त 23 -- Agra News: यथार्थ हास्पिटल सिकंदरा की ओर से जिला कारागार में बंदियों के लिए चिकित्सा शिविर लगाया गया। इसमें हड्डी रोग विशेषज्ञ, फिजीशियन, स्त्री रोग विशेषज्ञों ने 115 बंदियों की जांच की। आगरा आर्थोपेडिक सोसायटी ने भी 86 बंदियों की बीएमडी जांच की। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विवि पीपल मंडी की बहनों ने कारागार में निरुद्ध ऐसे 186 बंदी जिनके परिजन मुलाकात करने नहीं आते हैं, उनका तिलक करके राखी बांधी। मिठाई भी खिलाई। उन्होंने कहा कि यह त्योहार भाइयों को बहनों के प्रति स्नेह, समर्पण, करुणा और सहयोग की प्रेरणा देता है। इस मौके पर जेल अधीक्षक हरिओम शर्मा, जेलर राजेश कुमार राय, देवदर्शन सिंह, चिकित्साधिकारी डा. रजनेश कुमार, उप जेलर अंजनी कुमार, संदीप भास्कर, मनोज कुमार शुक्ला, मौसमी राय मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Agra News: महि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.