Agra News: कैंपस जॉब प्लेसमेंट में 67 अभ्यर्थी हुए चयनित
आगरा, अगस्त 22 -- Agra News: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में कैंपस जॉब प्लेसमेंट का आयोजन किया गया। इसमें 67 अभ्यर्थियों को चयनित किया गया। प्लेसमेंट प्रभारी/ कार्यदेशक चंद्रभान सिंह ने बताया कि शुक्रवार को कैंपस जॉब प्लेसमेंट में आगरा की चार कंपनियों ने प्रतिभाग किया। इच्छुक अभ्यर्थियों ने अपना बायोडाटा, मार्कशीट आधारकार्ड, फोटो, बैंक पासबुक आदि सहित उनसे या प्लेसमेंट कमेटी से प्रतिभाग करने के लिए सम्पर्क किया था। मेले में 117 अभ्यर्थी साक्षात्कार में सम्मलित हुए जिसमें से 67 को चयनित किया गया हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.