Agra News: कैंट जीआरपी ने मोबाइल चोर पकड़ा
आगरा, सितम्बर 4 -- Agra News: जीआरपी आगरा कैंट ने रेलवे स्टेशन से मोबाइल चोरी करने वाले चोर को शुक्रवार को दबोच लिया। चेकिंग के दौरान कैंट स्टेशन के कुली विश्राम गृह के पास जीआरपी ने नरेश पंडित निवासी धौलपुर को गिरफ्तार किया। तलाशी में उसके पास से चोरी का एक मोबाइल बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह रेलवे स्टेशनों व चलती ट्रेन में यात्रियों के मोबाइल व कीमती सामान चुराकर सस्ते दामों में बाजार में बेचकर अपना जीवनयापन करता है। इंस्पेक्टर संदीप तोमर ने बताया कि आरोपी पर विभिन्न धाराओं में आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। शातिर को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.