आगरा, अक्टूबर 10 -- Agra News: मंडलीय माध्यमिक बालक-बालिका कबड्डी प्रतियोगिता एकलव्य स्टेडियम में हुई। प्रतियोगिता में आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी जनपद की अंडर-14, 17 व 19 वर्ष आयुवर्ग की टीमों ने प्रतिभाग किया। तीनों वर्गों में खिताब जीतने के लिए कड़ी मेहनत की। प्रतियोगिता में आगरा जनपद की टीम कैंट इंटर कॉलेज के दम पर बालिका वर्ग में अंडर-17 वर्ष आयुवर्ग में विजेता व अंडर-14 व 19 वर्ष आयुवर्ग में उपविजेता बनी। प्रतियोगिता का शुभारंभ डॉ. विवेक वीर सिंह, डॉ. डीके सिंह, ललित पाराशर ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके किया। अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के साथ-साथ उनमें अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और सहयोग की भावना विकसित करते हैं। बालिका वर्ग में अंडर-19 वर्ष आयुवर्ग के फ...